Select Date:

नगरीय निकायों में भी लोक निर्माण विभाग का नवीन एसओआर प्रभावशील

Updated on 05-06-2025 12:14 PM

रायपुर।   राज्य के सभी नगरीय निकायों में सड़क निर्माण, ब्रिज निर्माण और इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी नवीन दर अनुसूची (Schedule of Rates) को प्रभावी किया गया है। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में सभी नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 29 दिसम्बर 2024 को सड़क निर्माण और ब्रिज निर्माण के लिए जारी एसओआर लोक निर्माण विभाग में 1 जनवरी 2025 से प्रभावशील है। वहीं इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए नया एसओआर 1 जून 2020 से लागू है। नगरीय प्रशासन विभाग ने सड़क निर्माण, ब्रिज निर्माण और इलेक्ट्रिकल कार्यों के लिए अब लोक निर्माण विभाग में प्रचलित नवीन दर अनुसूची (Schedule of Rates) को नगरीय निकायों के लिए भी प्रभावशील कर दिया है।

नगरीय निकायों में नवीन दर अनुसूची लागू होने से निर्माण कार्यों के डी.पी.आर./प्राक्कलन में कार्य लागत का वास्तविक आंकलन होगा और एक बार राशि स्वीकृत हो जाने के बाद पुनरीक्षित स्वीकृति की आवश्यकता कम होगी। इससे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने में भी सहायता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने राज्य में 2015 से सड़क निर्माण और ब्रिज निर्माण के लिए प्रचलित पुराने एसओआर को अद्यतन किया है। नए एसओआर में नई मशीनरी और निर्माण की नई तकनीकों को भी शामिल किया गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण कार्यों के साथ ही ठेकेदारों का वित्तीय जोखिम कम होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार नया एसओआर राज्य में 1 जनवरी 2025 से लागू है।

राज्य में 1 जनवरी 2025 से पहले वर्ष 2014 में तैयार किया गया एसओआर प्रचलित था, जो 1 जनवरी 2015 से प्रभावी था। पुराना एसओआर 2014 में प्रचलित श्रमिकों, सामग्रियों एवं मशीनरी की दरों पर आधारित था जिनमें अब 11 वर्षों के बाद बहुत अधिक परिवर्तन आ चुका है। नवीन दर अनुसूची वर्तमान में प्रचलित श्रमिकों की दर, सामग्रियों की दर एवं मशीनरी की दर के आधार पर तैयार किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2025
खैरागढ़ । खैरागढ़ जिले के ग्राम अवेली में गुरुवार देर रात एक बेहद निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर अज्ञात…
 06 June 2025
रायपुर। राज्य सरकार ने स्थानांतरण नीति 2025 लागू कर दी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों में हलचल मच गई है। खास तौर पर शिक्षकों और पुलिसकर्मियों के लिए यह नीति झटका लेकर…
 06 June 2025
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने हेतु 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता…
 06 June 2025
भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगी आग ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया, जब तीन बहादुर पुलिस जवानों ने जान जोखिम में डालकर एक महिला और युवक…
 06 June 2025
कोंडागांव। कोंडागांव में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एंटी करप्शन ब्यूरों ने प्रभारी तहसीलदार को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। तहसीलदार…
 06 June 2025
कोरबा। कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन..केशरी के नेतृत्व में 04 जून को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “ हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर“…
 06 June 2025
कोरबा। भारत सरकार गृह मंत्रालय के मार्ग निर्देशन में उड़ीसा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में भुनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 15.04.2025 से 05.05.2025 तक…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम अचानकपुर भाटापारा में जल संरक्षण कार्यक्रम नीर और नारी कलश जल यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य…
 06 June 2025
राजनांदगांव।  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों बैठक…
Advertisement