टी-20 का महा कंजूस गेंदबाज, सिर्फ 3 रन देकर झटके 5 विकेट, फिर 10 विकेट से जीता पाकिस्तान

टी-20 का महा कंजूस गेंदबाज, सिर्फ 3 रन देकर झटके 5 विकेट, फिर 10 विकेट से जीता पाकिस्तान
बुलावायो: आम तौर पर टी20 क्रिकेट में फैंस को खूब चौके और छक्के देखने को मिलते हैं। खास तौर से इस फॉर्मेट को लेकर यह माना जाता है कि इसमें बल्लेबाजों का दबदबा है। कुछ हद तक ये बात सही भी है, लेकिन बहुत कम ऐसा देखने को मिलता है जब 20 ओवर के मैच में गेंदबाज अपना जादू चलाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए टी20 मैच में। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला था और इसमें पाकिस्तान के स्पिनर सुफियान मुकीम ने अपनी फिरकी का ऐसा जादू चलाया कि एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया।
Advertisement