शर्तों पर फ्री हैंड और पैसे पर अटक गया मामला, BCCI और गौतम गंभीर के बीच सैलरी पर नहीं बन रही बात
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता। इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम में क्रांतिकारी बदलाव हुए। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। राहुल द्रविड़ बतौर कोच अपना कार्यकाल खत्म कर गए। अब नए कोच के लिए गौतम गंभीर का नाम लगभग तय है, लेकिन फिर भी अब तक उनके नाम का ऐलान नहीं हुआ है। बाएं हाथ के पूर्व ओपनर को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक विदाई वीडियो शूट करते हुए भी देखा गया था। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि चीजें इतनी स्पष्ट हैं तो बीसीसीआई आखिर उनके नाम का ऐलान क्या नहीं कर रहा? आखिर किस बात का इंतजार किया जा रहा है?











