यह नजारा दिल्ली-NCR के लोग हर साल देखते हैं, लेकिन 'नवाबों के शहर' लखनऊ में इसके कारण इंटरनेशनल मैच का रद्द हो जाना हैरतअंगेज कहा जा सकता है। लखनऊ में बुधवार रात को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI Level) का स्तर 400 के पार था, जो सेहत के लिए बेहद खतरनाक और इस घने कोहरे का मुख्य कारण रहा है। कांग्रेस के सांसद और क्रिकेट प्रेमी शशि थरूर ने इस हालत पर तंज कसते हुए बीसीसीआई को इस मौसम में केरल में मैच कराने की सलाह दी है। हालांकि उसके जवाब में कांग्रेस के ही सांसद व यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के आला अधिकारी राजीव शुक्ला ने रोटेशन पॉलिसी की बात कहकर मुद्दा खत्म करने की कोशिश की है, लेकिन इससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की मैच शेड्यूलिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं।
फॉग से रद्द हुआ मैच, जानिए कैसे शेड्यूल बनाने में मात खा गया बीसीसीआई
नई दिल्ली: लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुधवार रात जो हुआ है, उसके लिए अब तक दिल्ली ही बदनाम रही थी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए कड़कती ठंड में भी स्टैंड्स दर्शकों से खचाखच भरे हुए थे, जो मैच के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन शाम ढलते ही गहराने शुरू हुए कोहरे ने देर रात तक भी इस मैच में एक गेंद फेंकना तो दूर टॉस होने तक की इजाजत नहीं दी। स्टेडियम में रात के अंधेरे को भी दिन जैसी दूधिया रोशनी से नहला देने वाली फ्लड लाइट्स भी कोहरे के जोर के आगे फीकी साबित हुईं। नतीजतन मैच को रद्द घोषित कर दिया गया, जिसके बाद इंटरनेशनल लेवल पर भारत की बेहद खिल्ली उड़ रही है। दरअसल इस कोहरे का कारण मौसम नहीं बल्कि वो प्रदूषण है, जो कोहरे की चादर को और ज्यादा गहरा बना देता है।