दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की सबसे लंबे रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस है। जहां तक रेगुलर वंदे भारत एक्सप्रेस की बात है तो सबसे लंबा रूट नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत का है। यह देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2019 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह नई दिल्ली से वाराणसी की 771 किमी करीब 8 घंटे में तय करती है। नई दिल्ली-पटना ट्रेन का रूट इससे भी लंबा है। हालांकि इसे खास मकसद के लिए चलाया गया है। वंदे भारत ट्रेनों को अभी शताब्दी के रूट पर ही चलाया जा रहा है और उनमें केवल बैठकर सफर करने की व्यवस्था है। रेलवे की योजना इसी वित्त वर्ष में स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की है।
ट्रेन का टाइमटेबल
इसका एससी चेयर कार कोच का नई दिल्ली से पटना का किराया 2,575 रुपये और एसी एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 4,655 रुपये रखा गया है। इस किराये में जलपान और भोजन शामिल है। वंदे भारत के साथ इस रूट पर एक तेजस भी चलाई जा रही है। यह नई दिल्ली से सुबह 8:25 बजे खुलेगी और रात 8:30 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में यह पटना से सुबह 7:30 बजे खुलेगी और रात 7.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल में रुकेगी।











