Select Date:

रेप पीड़िता पर हमला करने वाले का पैर कटा:जयपुर में पुलिस से बचने के लिए रेलवे लाइन पर भाग रहा था, ट्रेन की चपेट में आया

Updated on 26-02-2024 12:26 PM

25 साल की रेप पीड़िता पर हमला करने वाले राजेंद्र यादव (33) को पुलिस ने मालवीय नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। 24 फरवरी की शाम को आरोपी ने युवती और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया था। उसने कोटपूतली-बहरोड़ के प्रागपुरा थाने से 20 मीटर दूरी पर वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद भाग निकला था। सोमवार सुबह 7 बजे वह रेलवे लाइन ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका एक पैर कट गया। दूसरा पैर पर भी चोट लगी है। उसे लहूलुहान हालत में 7.30 बजे एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।

डीजीपी राजस्थान यूआर साहू ने बताया- आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। जिस दौरान ये घटना हुई, उस दौरान पुलिस आरोपी के पीछे नहीं थी। जीआरपी ने ट्रेन से कटने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची 108 ने घायल राजेन्द्र यादव को एसएमएस अस्पताल में पहुंचाया। आरोपी ट्रेन के आगे कूदा या फिर वह चपेट में आया है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी का अभी इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ के पावटा का रहने वाला राजेंद्र यादव जेल भी काट चुका है। बाहर आने के बाद वह युवती से केस वापस लेने का दबाव डाल रहा था। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। बेखौफ दरिंदे ने अपने साथियों के साथ मिलकर 24 फरवरी की शाम पीड़िता व उसके भाई पर सरेराह हमला कर दिया था। भीड़ देखती रही, दरिंदा गंडासे से वार करते रहे। हमलावरों ने गोली भी मारी, जो पीड़िता की रीढ़ में जा धंसी। गंभीर हालत में वह एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती है।

2 माह जेल काट चुका आरोपी

युवती के चश्मदीद भाई ने बताया था- मेरी बहन ने 17 जून 2023 को प्रागपुरा (कोटपूतली-बहरोड़) थाने में राजेन्द्र यादव पुत्र जगदीश प्रसाद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं था। दूसरे ही दिन राजेंद्र ने मेरी बहन से सरेआम अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। वह पुलिसकर्मियों और नेताओं के साथ अपने फोटो सोशल मीडिया पर डालता था। अपने रसूख के दम पर हम दोनों बहन-भाई काे प्राइवेट कंपनी में नौकरी से हटवा दिया।

बाद में पुलिस ने कार्रवाई की और राजेंद्र काे जेल भेजा। घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं हाेने के कारण हम भाई-बहन ने जैसे-तैसे दूसरी कंपनी में नौकरी शुरू की। 2 माह की जेल काटने के बाद अगस्त में राजेंद्र बाहर आया तो वापस मेरी बहन के पीछे पड़ गया। 22 नवंबर 2023 को दूसरे कस्बे में नौकरी पर जाते व शाम को घर लौटते समय बाइक से बहन का पीछा किया। धमकाया कि अभी तो सिर्फ दुष्कर्म किया है, केस वापस नहीं लेगी तो मार दूंगा। अगले दिन हमने प्रागपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी। हमने सुरक्षा भी मांगी, लेकिन पुलिस ने नहीं दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 May 2024
 भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा खदानों के संचालन प्रणाली, पर्यावरण सुरक्षा व सुरक्षा इंतजामों तथा नये उपकरणों के उपयोग इत्यादि कठिन मापदंडों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए परसा ईस्ट…
 13 April 2024
ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, आज जयपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव…
 10 March 2024
जयपुर, 8 मार्च, 2024: संयुक्त राष्ट्र संघ के धरोहर-ग्राम के रूप में पहचाने जाने वाले राजस्थान के जहोता गांव में सशक्तिकरण और उद्यमशीलता की एक उल्लेखनीय कहानी देखने को मिलती…
 07 March 2024
जयपुर, 6 मार्च 2024: राजस्थान में अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे प्रोजेक्ट मेरी संगीनी, मेरी मार्गदर्शिका के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोरडा, बांट, सोनेला, सोनानी, गुन्दवाडा,…
 05 March 2024
सवाई माधोपुर, राजस्थान /वेदांता समूह की सामाजिक प्रभाव शाखा, एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको) ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ) के सहयोग से एक प्रमुख एनिमल वेलफेयर पहल के तहत, आज राजस्थान…
 26 February 2024
25 साल की रेप पीड़िता पर हमला करने वाले राजेंद्र यादव (33) को पुलिस ने मालवीय नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। 24 फरवरी की शाम को आरोपी ने युवती…
 16 February 2024
जयपुर। राज्यस्तरीय बालिका प्रोत्साहन एवं राजस्थान पाठ्य पुस्तक मण्डल स्वर्ण जयंती समारोह में 200 से अधिक  किशोरियों को 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के लिए राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल और…
 06 February 2024
फरवरी, जयपुर - जेसीबी लिटरेचर फाउंडेशन ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 17वें संस्करण में आकर्षक एवं विशिष्ट परिचर्चा कार्यकर्मों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की। इन मनोरम चर्चाओं में कई प्रसिद्ध…
 04 February 2024
जयपुर : अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (आफ़) का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट, नंद घर सैमसंग गैलेक्सी टैब एस9 सीरीज जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में 'सोशल इम्पैक्ट पार्टनर' के रूप में मुख्य भूमिका निभाएगा।…
Advertisement