ग्रीन एनर्जी में 11 लाख करोड़ के निवेश से सबसे बड़ा ग्रीन पावर क्लस्टर बनेगा

ग्रीन एनर्जी में 11 लाख करोड़ के निवेश से सबसे बड़ा ग्रीन पावर क्लस्टर बनेगा

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दूसरे दिन बड़ी घोषणाएं हुईं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गिफ्ट सिटी में एयर टैक्सी शुरू करने की घोषणा की, वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वादा किया कि देश की पहली सेमीकंडक्टर चिप 2024 में गुजरात में बनाई जाएगी। लुलु ग्रुप ने 300 करोड़ के निवेश से अहमदाबाद में देश का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल बनाने का ऐलान किया।

23 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए
इस समिट का मुख्य फोकस ग्रीन एनर्जी क्षेत्र पर था। अलग-अलग एमओयू से इस सेक्टर में कुल 11 लाख करोड़ का निवेश सिर्फ ग्रीन एनर्जी में होगा। समिट के इस संस्करण में कुल 23 लाख करोड़ रु. के एमओयू हुए। सरकारी सूत्रों के अनुसार सरकार ने 2035 तक 80 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन करके इसमें से ऊर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा है। जिससे आगामी 20 वर्षों में गुजरात में 12 लाख करोड़ का निवेश हो सकेगा।

अमित शाह समिट का समापन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को वाइब्रेंट गुजरात समिट के समापन समारोह में शामिल होंगे। वह इस समिट के नतीजों और गुजरात व भारत में विकास पर चर्चा करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और देश-विदेश के राजनीतिक एवं औद्योगिक जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इससे पहले समिट में कुछ अहम सेमिनार होंगे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गिफ्ट सिटी में पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने की घोषणा की है।


Advertisement