ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस मेडिटेशन सेंटर होशंगाबाद रोड भोपाल में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया गया। सेवाकेंद्र प्रभारी बीके डॉक्टर रीना दीदी ने जन्माष्टमी महोत्सव की सभी को बधाइयां देते हुए 16 कला संपूर्ण, सर्वगुण संपन्न, कर्मयोगी ,योगेश्वर श्री कृष्ण जैसा बनने की सभी को प्रेरणा दी। दीदी ने बताया श्री कृष्ण जी ने मानव जीवन जीने के लिए जो गीता ज्ञान दिया है उस गीता ज्ञान को जीवन में अपना कर श्री कृष्ण जी के जीवन चरित्र से दिव्य गुण धारण करके अपने आप को दिव्य और पावन बनाए । इस अवसर पर उन्होंने सभी से आह्वान किया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने के साथ-साथ हम सब अपने जीवन में भी श्री कृष्ण जी जैसा बनने का प्रयास करें। माखन मिश्री का भगवान को भोग लगाने के साथ- साथ हम सब अपने आपसी रिश्तों और संबंधों को भी माखन मिश्री की तरह मीठा बनाने का इस पावन पर्व पर संकल्प करें।इस अवसर बहुत सुंदर राधा कृष्ण की झाकीं सजायी गई और बहुत ही मनमोहक रास लीला का भव्य आयोजन किया गया।
ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस मेडिटेशन सेंटर होशंगाबाद रोड भोपाल में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व











