Select Date:

मध्य प्रदेश में शुरू हुए गर्मी के तीखे तेवर… दिन का तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना

Updated on 13-03-2025 11:31 AM

भोपाल : हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया।

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप के तेवर और तीखे होने की संभावना है। गुरुवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी

  • मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।
  • दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में तपिश लगातार बढ़ रही है।
  • वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी गर्मी के तेवर कुछ और तीखे हो सकते हैं। होली के बाद हर दिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

    दिन में बेचैन कर रही गर्मी, रात का पारा भी बढ़ा

    ग्वालियर से खबर है कि गर्मी ने दिनभर लोगों को बेचैन किया। बिना पंखा चलाए बैठने में गर्माहट महसूस हुई, इसके अलावा अब ठंडे पानी से ही प्यास बुझ पा रही है। वहीं रात के तापमान में भी उछाल का सिलसिला जारी है।

    पारा 17 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। जम्मू-कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े से ही उत्तरी हवाओं के आने का सिलसिला थमा हुआ है।

    गत नौ मार्च को सक्रिय हुए विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख पश्चिमी हो गया है और राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं। ये क्रम बुधवार को भी जारी रहा। सुबह साढ़े 11 बजे ही पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2025
युद्ध या आपात स्थिति में लोगों को सतर्क करने के लिए भोपाल में नया सायरन सिस्टम लगाया जाएगा। यह सायरन शहर के प्रमुख स्थानों और बाजारों में लगाया जाएगा। इसका…
 09 May 2025
सतना में बदमाश के गोली मारने से घायल हेड कॉन्स्टेबल प्रिंस गर्ग​ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम…
 09 May 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच मध्यप्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर में बिना अनुमति सभी तरह के आयोजन बैन कर दिए गए हैं। पुलिस…
 09 May 2025
भोपाल। एनजीओ में डोनेशन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भोपाल पुलिस ने भांडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना…
 09 May 2025
भोपाल। पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए पुलिस बल…
 09 May 2025
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला 'एआई भारत मध्य प्रदेश' का आखिरी दिन रहा। इस दौरान कार्यशाला में भारत और राज्य सरकार के…
 09 May 2025
भारत और पाकिस्तान की जंग के बीच मध्य प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की छुटि्टयों पर रोक लगा दी गई है, जो छुट्‌टी पर हैं उन्हें वापस ड्यूटी पर…
 09 May 2025
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त…
 09 May 2025
भोपाल के गौतम नगर इलाके में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक की…
Advertisement