Select Date:

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में पढ़ने वाले छात्रों की अचानक तबियत बिगड़ी , मैनिट प्रबंधन में मचा हड़कंप

Updated on 13-04-2025 01:45 PM

भोपाल I मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में पढ़ने वाले  छात्रों की अचानक तबियत बिगड़ गई। हैरानी की बात ये है कि, बीमार होने वाले छात्र एक-दो या दस-बीस नहीं, बल्कि 120 थे। घटना के बाद मैनिट प्रबंधन में हड़कंप मच गया। कोई बच्चा उल्टी कर रहा था तो कोई बेसुध अवस्था में पड़ा था। कुछ देर में मैनिट हॉस्टल का नजारा ऐसा था कि, खुद की हालत इतनी बिगड़ गई कि छात्र एक-दूसरे की सुध तक नहीं ले पा रहे थे। आनन-फानन में मैनिट प्रबंधन ने सभी छात्रों को नजदीक के शारदा अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया। फिलहाल, कई बच्चों का इलाज अब भी जारी है।


आलू पड़ गया भारी -

इलाज में जुटे चिकित्सकों की मानें तो एक साथ बीमार पड़े बच्चों ने एक साथ ही चीज सुबह के नाश्ते में खाई थी और एक ही सब्जी दोपहर के भोजन में ग्रहण की थी। वहीं, चिकित्सकीय परीक्षण में भी फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि हुई है। फिलहाल, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। रात तक कुछ बच्चों की हालत चिंताजनक बनी थी, लेकिन अब वो भी काफी बेहतर हैं।


25-30 छात्र अब भी भर्ती - 

बता दें कि, अस्पताल में लगभग 25 से 30 छात्रों का उपचार जारी है, जबकि हालत सामान्य होने पर देर शाम से अभी तक लगभग 90 छात्रों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से वापस मैनिट पहुंचा दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि, आज शाम तक सभी छात्रों की अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं, मैनिट प्रबंधन फूड प्वाइजनिंग के कारणों की जांच कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की राजधानी में लाल किले की प्राचीर पर ऐतिहासिक महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का मंचन उस युग को जीवंत करने का प्रयास…
 15 April 2025
मध्यप्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंत्रालय (वल्लभ भवन) में तीन दिवसीय (12 से 14 अप्रैल) "ध्यान सत्र " का प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ।हार्टफुलनेस…
 15 April 2025
भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी में शराब की दुकान खुलने के विरोध में लोग पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। आज, सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की…
 15 April 2025
सोमवार रात राजधानी की लिंक रोड-1 पर कांग्रेस दफ्तर के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें…
 15 April 2025
लोक निर्माण विभाग के भवन विकास निगम और सड़क विकास निगम में पदस्थ इंजीनियर करप्शन के घेरे में हैं। इसमें रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन के मुख्य अभियंता रह चुके और प्रमुख…
 15 April 2025
मध्यप्रदेश में 16 अप्रैल से हीट वेव यानी, लू का असर शुरू होगा। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में लू चलेगी। इससे पहले मंगलवार को पूर्वी हिस्से…
 15 April 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस विशेष अवसर…
 15 April 2025
भोपाल। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होगी, जो 29 अप्रैल तक चलेगी। ईएसबी ने रविवार को विषय वार…
 15 April 2025
भोपाल: राजधानी के एक डॉक्टर की पत्नी से हुई साइबर ठगी के मामले में भोपाल साइबर सेल पुलिस ने खाता बेचने वाले दो आरोपियों को गुजरात और राजस्थान से गिरफ्तार किया…
Advertisement