विव रिचर्ड्स से आगे निकले यानसेन
मार्को यानसेन ने अपनी पारी के दौरान महान विव रिचर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। वह भारत के खिलाफ भारत में आकर एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड विव रिचर्ड्स के नाम था। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ने 1974 के दिल्ली टेस्ट में 192 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में 6 छक्के मारे थे। वहीं मार्को यानसेन के नाम 7 छक्के हो गए हैं।भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां यानसेन अब संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नाम है। 2006 के लाहोर टेस्ट में अफरीदी ने भारत के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उनके बल्ले से 7 छक्के निकले थे।











