सरकार ने चुनाव के बीच प्याज पर लिया बड़ा फैसला! निर्यात पर लगी रोक हटाई, क्या बढ़ेगी कीमत
नई दिल्ली: देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच सरकार ने शनिवार को प्याज निर्यात (Onion Export) पर प्रतिबंध हटा लिया है। इसी के साथ न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 550 डॉलर प्रति टन तय किया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने एक अधिसूचना में कहा, ''प्याज की निर्यात नीति को संशोधित कर तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक 550 डॉलर प्रति टन के एमईपी के तहत प्रतिबंध से मुक्त किया गया है।'' सरकार ने कल रात प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाया था।पिछले साल अगस्त में भारत ने 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया था। सरकार ने आठ दिसंबर, 2023 को इस साल 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। मार्च में निर्यात प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया था।











