सात-आठ की रात ट्रेन से गायब हुई लड़की नेपाल बॉर्डर से बरामद

सात-आठ की रात ट्रेन से गायब हुई लड़की नेपाल बॉर्डर से बरामद
अभय मरकले, भोपाल, 20/08/25  l दिनांक 7 और 8 दरमियां की रात ट्रेन से गायब हुई लड़की नेपाल बॉर्डर से बरामद हो गई है l किस्सा बहुत ही दिलचस्प है रेल एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि गायब हुई अर्चना तिवारी ने जबलपुर में दो साल प्रैक्टिस की और एक साल से इंदौर मे प्रैक्टिस कर रही थी l इंदौर में सारांश नाम के युवक से उसकी  मित्रता हुई l वैसे तो सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन सात तारीख को उसका पटवारी के साथ रिश्ता फिक्स हुआ,परिवार वालों ने कहा पढ़ाई नहीं अब शादी करनी है l जबकि लडकी का पढ़ाई का मूड था l
छह तारीख को ढाबे पर बैठकर साराशं और तेजिंदर और लडकी के बीच भागने की प्लानिंग बनी l यह निश्चित हुआ की ट्रेन से भागेंगे l तेजिंदर ड्राइबर था,इनको ये मालूम था, कहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं l नर्मदापुरम में ट्रेन में तेजिंदर ने लड़की को कपड़ा दिया,सारांश प्लेटफार्म के बाहर वेट कर रहा था
लड़की सारांश के साथ ही गई थी,इन्होने ऐसे रास्ते चुने जहां टोल नाका नहीं था l प्लानिंग के मुताबिक बुरहानपुर मैं  एक दो दिन हैदराबाद में रहे l फिर जोधपुर से काठमांडू लड़की चली गई l लड़की ने दूसरा सिम निकलवा लिया था l सारांश काठमांडू से वापस आ गया था l आखिरकार  खीरी पुलिस की मदद से लड़की को बरामद किया l 
राहुल कुमार लोढ़ा एसपी रेल के मुताबिक अर्चना ने सब कुछ सोच समझ कर किया था l उस पर किसी प्रकार का क्रिमिनल केस नहीं बनता है l
Advertisement