अडानी ग्रुप के इस शेयर से छूटा हिंडनबर्ग रिसर्च का भूत, 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंची कीमत
गुरुवार को यह आठ फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ था। पिछले दो हफ्ते में इस शेयर में 23 फीसदी तेजी आई है। हालांकि यह अब भी अपने ऑल-टाइम हाई 4,189.55 रुपये से 21 फीसदी दूर है। यह शेयर 21 दिसंबर, 2022 को इस लेवल पर पहुंचा था। अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक हेडलाइन इंडेक्स सेंसेक्स में विप्रो (Wipro) को बाहर कर सकता है। यही कारण है कि आज यह स्टॉक सुर्खियों में है। बीएसई आज अपने इंडेक्सेज में छमाही बदलाव की घोषणा कर सकता है। अमेरिकी का इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म Cantor Fitzgerald ने अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर को ओवरवेट रेटिंग देते हुए 4,338 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।











