110 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद OpenAI में सैम ऑल्टमैन की वापसी की पूरी इनसाइड स्टोरी
नई दिल्ली: Open AI इन दिनों चर्चा में, चर्चा बार-बार सीईओ बदलने की हो रही है। 110 घंटे के भीतर ओपन एआई के तीन सीईओ बदल गए। पहले आनन-फानन में सैम ऑल्टमैन को सीईओ के पद के बर्खास्त कर दिया गया, फिर अचानक कंपनी की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर भारतीय मूल की मीरा मुराती को ओपनएआई की जिम्मेदारी सौंपी दी गई। इसके चंद घंटों के बाद मीरा की जगह एम्मेट शियर को अंतरिम सीईओ बना दिया गया। करीब पांच दिनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कंपनी में फिर से सैम ऑल्टमैन की वापसी हो गई है। सैम की वापसी में कंपनी के कर्मचारियों को बड़ा रोल रहा। कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफे की धमकी दे डाली। बोर्ड को कर्मचारियों के फैसले के सामने झुकना पड़ा। 110 घंटों तक चले सस्पेंस के बाद सैम ऑल्टमैन की कंपनी में फिर से वापसी हो गई।OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन कंपनी से OUT
18 नवंबर को ओपनएआई के को फाउंडर सैम ऑल्टमैन को कंपनी के बोर्ड ने वीडियो कॉल के जरिए इंफॉर्म करते हुए उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। सैम के साथ-साथ कंपनी के को फाउंडर ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी कंपनी से इस्तीफा दे दिया। बोर्ड ने कहा कि उन्हें ऑल्टमन की काबिलियत पर भरोसा नहीं है। सैम ऑल्टमैन को बाहर निकालने के बाद कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मीरा मुराती को अंतरिम सीईओ बनाया गया। ऑल्टमैन ने एक्स ( पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट लिखते हुए अपने इस्तीफे की जानकारी दी। वहीं ब्रॉकमैन ने भी एक्स पर लिखा कि उन्हें और ऑल्टमैन को अलग-अलग वीडियो कॉल पर निकाले जाने की जानकारी दी गई है।
