टाइम्स, लंदन ने उनके बारे में लिखा, 'स्विंगिंग बॉल की कला के बारे में उनसे ज्यादा शायद कोई नहीं जानता। कहा जाता है कि किंग ने अपनी गति खो दी थी लेकिन 21वीं सदी के गेंदबाजों की तरह अपने खेल में विविधता और चालाकी लाकर उन्होंने खुद को दोबारा स्थापित किया। जब 19वीं सदी का अमेरिकी क्रिकेटर 21वीं सदी में याद किया जाता है तो वह काफी खास होगा। 1897 में अपने पहले इंग्लैंड दौरे पर मजबूत ससेक्स टीम के खिलाफ किंग ने 115 रन देकर कुल 13 विकेट लिए थे। टूरिंग क्लब, फिलाडेल्फियंस के लिए आठ विकेट की अप्रत्याशित जीत किसी चमत्कार से कम नहीं थी।
संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट खेलने वाले संभवतः पहले भारतीय बने रणजीतसिंहजी ने किंग की सिग्नेचर बॉल इनस्विंगर बताई थी। किंग छह फीट से ज्यादा लंबे और मजबूत शरीर वाले खिलाड़ी थे। कुछ लेखकों ने उन्हें खेल का पहला स्विंग गेंदबाज भी कहा है। गेंदबाजी से पहले अपने लंबे रनअप और दोनों हाथ सिर के ऊपर ले जाकर गेंद रिलीज करने की कला से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज थर्राते थे।
विकेट तक अपनी लंबी बाउंडिंग दौड़ के साथ, अंतिम स्ट्राइड में पिचर के तरीके से सिर के ऊपर दोनों हाथों से गेंद को पकड़कर, वह (किंग) बल्लेबाजों के लिए एक भयानक दृश्य था। 1890 से 1920 का समय अमेरिका के खेल का स्वर्ण युग कहा जाता है, किंग उसमें एक मुख्य खिलाड़ी थे। मेजर लीग क्रिकेट के शुरू होने से संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट को जरूरी बढ़ावा मिल सकता है और वह अपने सुनहरे दिनों को फिर से जी सकता है।