मॉरीशस में खुला देश से बाहर पहला जन औषधि केंद्र, इसे खोलने के लिए जानिए आप कैसे कर सकते है एप्लाई

मॉरीशस में खुला देश से बाहर पहला जन औषधि केंद्र, इसे खोलने के लिए जानिए आप कैसे कर सकते है एप्लाई
नई दिल्ली: जन औषधि केंद्र अब विदेश में भी पहुंच गया है। मॉरीशस में देश का पहला जन औषधि केंद्र खुला है। यह देश के बाहर खुला पहला जन औषधि केंद्र है। विदेश मंत्री जयशंकर ने मॉरीशस में इसका उद्घाटन किया। इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ भी मौजूद रहे।
इस मौके पर विदेश मंत्री ने कहा कि यह जन औषधि केंद्र भारत-मॉरीशस के हेल्थ पार्टनरशिप प्रोजेक्ट को बढ़ावा देगा। इससे लोगों को मेड इन इंडिया दवाइयां मिलेंगी जो पब्लिक हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा देंगी। जन औषधि केंद्र पर जेनरिक दवाइयां मिलती हैं जो न केवल आम दवाइयों के मुकाबले सस्ती होती हैं बल्कि इनका असर भी सामान्य दवाइयों जैसा ही होता है।
Advertisement