आग अभी भी उतनी है... शिखर धवन ने इस विदेशी लीग में गेंदबाजों को जमकर पीटा, कहीं का नहीं छोड़ा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला नेपाल प्रीमियर लीग में जमकर बोला। उन्होंने अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की हवा निकाल दी। धवन ने 51 गेंदों का सामना कर नाबाद 71 रन बनाए। धवन ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। गब्बर नेपाल प्रीमियर लीग में कर्णाली याक्स के लिए खेल रहे हैं।











