अजित पवार ने क्या कुछ कहा?
बारामती में उद्योगपति गौतम अडानी की मौजूदगी में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार के साथ मंच साझा किया था। इस कार्यक्रम के बाद रविवार शाम को अजित पवार ने ऐलान किया था कि परिवार एक साथ आ रहा है। अजित पवार ने PCMC (पिंपरी चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन) चुनावों के लिए शरद पवार गुट के साथ गठबंधन की घोषणा की थी। उन्होंने संकेत दिए थे कि जल्द ही सीट-बंटवारे पर समझौता होगा। एनसीपी के दो फाड़ होने और अजित पवार के बीजेपी के साथ जाकर डिप्टी सीएम बनने के बाद यह पहला मामला है। जब एनसीपी के दो खेमे एक साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। अजित पवार ने यह घोषणा पार्टी उम्मीदवारों के लिए तलवडे में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए की थी। उन्होंने कहा था कि पिंपरी चिंचवड़ में, एनसीपी घड़ी के चुनाव चिन्ह वाली पार्टी और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) तुरही के चुनाव चिन्ह वाली पार्टी नगर निगम चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी।महाराष्ट्र के हित में लेंगे बड़े फैसले