अंडा हवा में उछाला और हो गया हादसा... बेटों के सामने 'शेफ' इरफान पठान चूक गए 'शॉट', देखें वीडियो
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इरफान आए दिन फैंस के लिए अपनी वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। रिटायरमेंट के बाद पठान कॉमेंटरी करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट से जुड़े मामलों पर अपनी राय भी देते रहते हैं। पठान भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी कॉमेंटरी कर रहे हैं। भारत के पूर्व ऑलराउंडर ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।इरफान पठान उसमें अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। पठान किसी शेफ के साथ उस वीडियो में खड़े हैं और ट्रिक करते हुए अंडे तोड़ रहे हैं।इरफान ने अंडे को शेफ के अंदाज में तोड़ने की कोशिश की। ऐसे में अंडा टूटकर तवे पर फैल जाता है। इसके बाद उनके दोनों बच्चे इमरान खान पठान और सुलेमान खान पठान भी अपने पापा की तरह शेफ के साथ खड़े होकर अंडे तवे पर तोड़ते हैं।











