एक्सपर्ट्स का कहना है कि तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसके अलावा घरेलू एवं वित्तीय कंपनियों के दूसरी तिमाही के निराशाजनक प्रदर्शन का भी बाजार पर असर हो सकता है। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब तीन प्रतिशत की गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए। रेलिगेयर ब्रोकिंग के रिसर्च हेड अजित मिश्रा ने कहा, 'बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में कमजोरी आने के साथ रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनी में भी गिरावट रहने से आगे और नरमी के संकेत मिल रहे हैं।' व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.85 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एनर्जी सेक्टर के इंडेक्स में 1.45 प्रतिशत की गिरावट रही। त निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 263.68 करोड़ रुपये की लिवाली की।
सोना हुआ महंगा
पश्चिम एशिया में अशांति बढ़ने के बाद सेफ असेट की मांग तेज होने और गाजा में एक घातक विस्फोट के बाद राजनयिक समाधान की उम्मीद कम होने से कॉमेक्स सोना चार सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि Ṅजियो-पॉिलटिकल टेंशन बढ़ने, क्रूड की कीमतें बढ़ने और फेस्टिव डिमांड बढ़ने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में 500 रुपये से ज्यादा तेजी दिखाई दी। सिल्वर में भी एक हजार रुपये से ज्यादा की रैली दिखाई दी। चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये के ऊपर और सोने के वायदा भाव 59,600 रुपये के करीब कारोबार करते दिखााई दिए।HDFC Securities के अनुसार मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 500 रुपये की तेजी के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। HDFC Securities के कमोडिटी चीफ एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, 'विदेशी बाजार में सकारात्मक रुख के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में उछाल आया।' चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये की उछाल के साथ 74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। ग्लोबल बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,937 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी की कीमत भी तेजी के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस हो गयी।











