जल्द पूरा होगा 'न्यू नोएडा' में घर का सपना, जानें किन सुविधाओं से लैस होगा एनसीआर का यह नया शहर

जल्द पूरा होगा 'न्यू नोएडा' में घर का सपना, जानें किन सुविधाओं से लैस होगा एनसीआर का यह नया शहर
नई दिल्ली: आम आदमी के लिए एनसीआर में खुद का मकान लेना काफी मुश्किल है। अगर जमीन खरीदकर मकान बनाना हो तो बमुश्किल ही ऐसा हो पाएगा। इसका सबसे बड़ा कारण है कि एनसीआर में ऐसी जमीन बहुत कम बची है। यहां टाउनशिप और सोसाइटी काफी ज्यादा हैं। यहां फ्लैट खरीदना हर शख्स के बस की बात नहीं है।

ऐसे में यूपी सरकार ने नोएडा के समीप नया शहर बनाने का फैसला लिया है। इसे 'न्यू नोएडा' नाम दिया गया है। इस शहर के लिए सरकार ने जमीन अधिग्रहण सर्वे शुरू कर दिया है। नोएडा से सटे बुलंदशहर जिले के भी कई गांवों को इसमें मिलाया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम ने बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में सर्वे किया। यहां के जोखाबाद गांव में अस्थाई ऑफिस बनाने का प्लान है। इस ऑफिस से ही न्यू नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़े सारे काम होंगे।

क्या होगा इस नए शहर में?

इस नए शहर को चार फेज में पूरा किया जाएगा। पहला फेज इसी साल शुरू होगा। इस नए शहर में इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जाएगा। साथ जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा, इस नए शहर में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, रेजिडेंशियल एरिया, कमर्शियल स्पेस, अस्पताल, मंडी और दूसरी चीजें भी बनाई जाएंगी।

Advertisement