2009 से करोड़ों फॉलोअर्स तक
जब मोदी ने ट्विटर पर शुरुआत की, तब भारत में सोशल मीडिया अभी शुरुआती दौर में था। करीब डेढ़ दशक में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। 14 जुलाई 2024 को उनके एक्स अकाउंट ने 10 करोड़ फॉलोवर का आंकड़ा पार किया। अभी उनके 10.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं। मोदी एक्स पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी पहुंच लगातार बढ़ी। फरवरी 2026 में उनके अकाउंट ने 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया। वह इंस्टाग्राम पर यह आंकड़ा पार करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बने। अब उनके इंस्टाग्राम पर करीब 10.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं।विश्व के पहले नेता, जिनके इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार
अब विपक्ष भी डिजिटल मैदान मेंसोशल मीडिया का इस्तेमाल अब किसी एक नेता या पार्टी तक सीमित नहीं है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल एक्स, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब के जरिए सरकार के खिलाफ मुद्दे उठाने, भाषणों और आंदोलनों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दे रहे हैं। संसद से सड़क तक की राजनीतिक गतिविधियों का डिजिटल प्रसार रणनीति का हिस्सा बन चुका है।
सांसदों की सोशल मीडिया पहुंच पर नजर
सोशल मीडिया की बढ़ती अहमियत राजनीतिक दलों के अंदरूनी कामकाज में भी दिख रही है। हाल ही में NDA में शामिल हुए सांसदों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के दौरान उनके सोशल मीडिया प्रदर्शन से जुड़ी रिपोर्ट सामने आई थी। सांसदों को पोस्ट, फॉलोवर, इम्प्रेशन और एंगेजमेंट जैसे आंकड़ों की जानकारी दी गई। मकसद डिजिटल माध्यमों पर जनता, खासकर युवाओं से संवाद बढ़ाना था।
