मुख्यमंत्री से गरियाबंद जिला पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से गरियाबंद जिला पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में जिला पंचायत गरियाबंद के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने गरियाबंद जिले में हो रहे विकास कार्यों के विषय मे जानकारी दी।

मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने छुरा रीपा केंद्र में निर्मित बांस के मयूर की कलाकृति और अमलिपदर रीपा केंद्र में तैयार विभिन्न उत्पाद भेंट किये। इस अवसर पर जिला पंचायत गरियाबंद से अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम, मधुबाला रात्रे, धनमती यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Advertisement