Select Date:

दुबई से सोना खरीदने के दिन लद गए! अब भारत में ही सस्ती हुई गोल्ड ज्वैलरी, जानें कैसे हुआ यह चमत्कार

Updated on 21-12-2024 01:16 PM
नई दिल्ली: एक समय था जब दुबई में सोना खरीदना भारत के मुकाबले काफी सस्ता होता था। लेकिन अब सीन बदल गया है। दुबई के मुकाबले भारत में सोने के आभूषण खरीदना सस्ता हो गया है। शायद यही कारण है कि दुबई में रहने वाले एनआरआई अब भारत में ही गोल्ड ज्वैलरी के ऑर्डर दे रहे हैं। इससे स्थानीय ज्वैलर्स की बिक्री काफी बढ़ गई है।

इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक सोने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती और यहां गोल्ड ज्वैलरी पर लगने वाले कम मेकिंग चार्ज के चलते भारत में सोने की कीमत काफी कम हुई है। प्रमुख आभूषण विक्रेताओं ने कहा कि नवंबर-दिसंबर के दौरान एनआरआई खरीद में एक साल पहले की तुलना में 10-15% की वृद्धि हुई है। दो महीनों में बिक्री 80 टन तक पहुंचने की संभावना है।

भारत में कम हुई सोने की कीमत

एनआरआई और भारतीय पर्यटक दुबई से सोना खरीदकर लाना पसंद करते रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पहले सोना खरीदना भारत के मुकाबले काफी सस्ता था। लेकिन अब मामला पलट गया है। एनआरआई अब भारत में ही स्थानीय ज्वैलर्स को ज्वैलरी के ऑर्डर दे रहे हैं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि जुलाई में बजट के दौरान सोने पर कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी गई थी। इस कटौती के बाद कीमतों में गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर भारत में ज्वैलरी बनाने का शुल्क भी बहुत कम है। यह दुबई के मुकाबले करीब आधा है।

दुबई में कारोबार पर पड़ा असर

सोने की ज्वैलरी बनाने वाली एक नामचीन चेन के चेयरमैन जॉय अलुकास ने कहा कि इस शादी के मौसम (15 नवंबर से 15 दिसंबर) में सोने की बिक्री बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि एनआरआई की ओर से भारत में इनके स्टोर पर सोने की ज्वैलरी की खरीद में पिछले साल की तुलना में 10% की वृद्धि हुई है। वहीं सितंबर तिमाही में सोने की मांग में पिछले साल की तुलना में 18% की वृद्धि हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
 29 April 2025
नई दिल्‍ली: भारत में आजकल फटाफट सामान पहुंचाने की होड़ है। आप 10 मिनट से भी कम समय में किराने का सामान, स्नैक्स और यहां तक कि पालतू जानवरों का…
 29 April 2025
नई दिल्ली: मिलावटी पनीर की बढ़ती समस्या को देखते हुए उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय रेस्तरां के लिए इस बारे में दिशानिर्देश जारी करने पर विचार कर रहा है। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी निधि खरे ने…
 29 April 2025
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर मार्केट में काफी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे…
 29 April 2025
नई दिल्ली: अगर आप एटीएम से 100 या 200 रुपये का नोट न मिलने से परेशान हैं, तो यह परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। इस बारे में रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को दिशा-निर्देश…
 29 April 2025
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स 314 अंक की तेजी के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 400 अंक से अधिक तेजी आ…
Advertisement