देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट, अब खजाने में बचे इतने अरब डॉलर
नई दिल्ली: देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) में फिर गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार नौ फरवरी को समाप्त में 5.24 अरब डॉलर घटकर 617.23 अरब डॉलर रहा। इससे एक सप्ताह पहले कुल विदेशी मुद्रा भंडार 622.5 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष में विदेशी मुद्रा भंडार 50.28 अरब डॉलर बढ़ गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, दो फरवरी को समाप्त सप्ताह में मुद्राभंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.07 अरब डॉलर घटकर 546.52 अरब डॉलर रही। इधर देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखी जा रही है।











