Select Date:

देश का सबसे पहला केंद्र बुदनी में शुरू होगा:उन्नत खेती के लिए किसान बुदनी में सीखेंगे ड्रोन उड़ाना

Updated on 11-05-2025 11:01 AM

देश की महिला और पुरुष किसानों काे खेती की हाईटेक पद्धति सिखाकर, उन्हें उन्नत किसान बनाया जा रहा है। इसी क्रम में देश के चार केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान में ड्रोन पायलट प्रशिक्षण केंद्र बनाए जा रहे हैं। देश का सबसे पहला केंद्र बुदनी के केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी) में बनेगा।

जल्द ही इसमें विशेषज्ञों द्वारा किसानों काे ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देना शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को खेती में उपयोग की जा रही हाईटेक पद्धतियों के बारे में प्रशिक्षित करना है। खास बात यह है कि महिलाओं काे भी ड्रोन उड़ाने में प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि वे परिवार के पुरुष किसानों के साथ तकनीकी का फायदा उठाकर खेती में हाथ बंटा सकें।

इसका लाभ फसल में कीटनाशक, दवाएं व फर्टिलाइजर का छिड़काव करने में आसानी हाेगी। ड्रोन इंस्ट्रेक्टर राय सिंह गुर्जर ने बताया कि बुदनी में ड्रोन प्रशिक्षण की तैयारियां चल रही है। जल्द ही नगर विमानन महानिदेशालय की टीम सेंटर का निरीक्षण करेगी। बुदनी में बनाए जा रहे ड्रोन पायलट प्रशिक्षण केंद्र में 20 सीट होंगी। किसानों का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।

देश का पहला केंद्र जो 1955 में बना था

बुदनी केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान ड्रोन उड़ाने के लिए बेहतर है। यह देश का पहला केंद्र है, जाे 1955 में अस्तित्व में आया था। यह ग्रीन जोन भी है। बुदनी (मप्र), हिसार (हरियाणा), गरलादिन्ने (आंध्र प्रदेश), बिस्वनाथ चारियाली (असम) में बनेंगे प्रशिक्षण केंद्र।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका के बीच 7 मई को ब्लैक आउट के दौरान शहर के ज्यादातर इलाकों में सायरन सुनाई नहीं दिया। प्रशासन अब चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पर लगे…
 11 May 2025
भारत-पाकिस्तान की तनातनी के बीच साइबर हमले का जोखिम बढ़ गया है। हैकर्स युद्ध की खबर में फिशिंग लिंक और एपीके फाइल भेजकर सिस्टम और मोबाइल हैक कर रहे हैं।…
 11 May 2025
एअर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस की राजा भोज एयरपोर्ट से 5 नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना है। कंपनी भोपाल से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद व…
 11 May 2025
भोपाल के भदभदा डैम में शुक्रवार शाम नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय विवेक शर्मा के रूप में हुई है,…
 11 May 2025
देश की महिला और पुरुष किसानों काे खेती की हाईटेक पद्धति सिखाकर, उन्हें उन्नत किसान बनाया जा रहा है। इसी क्रम में देश के चार केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं…
 11 May 2025
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। वेणुगोपाल…
 11 May 2025
भोपाल के 11 मील स्थित वन बाइट रेस्टोरेंट में शनिवार रात मामूली कहासुनी के चलते एक कुक ने अपने ही साथी की पलटा मारकर हत्या कर दी। चिकन रोस्ट करने…
 11 May 2025
भोपाल। प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने तय समय (15 जून) पर प्रदेश में पूर्वी क्षेत्र से दस्तक दे सकता है। प्रवेश करने के पांच दिन में मानसून के पूरे…
 11 May 2025
भोपाल। खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रतिमाह दिए जाने वाले निश्शुल्क खाद्यान्न का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिले, इसके लिए ई-केवायसी करवाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में अभी…
Advertisement