फेयरफैक्स फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा बैंक ने दो साल पहले आईडीबीआई में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी और उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया था। फेयरफैक्स फाइनेंशियल की स्थापना भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स ने की थी। आईडीबीआई बैंक के मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से पूरी तरह ऑल-कैश ऑफर देने पर विचार कर रही है। इस वजह से फेयरफैक्स फाइनेंशियल बोली प्रक्रिया में पसंदीदा बन सकती है।
स्टेक की कीमत कितनी है?
भारत सरकार और एलआईसी मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72% हिस्सेदारी बेच रहे हैं। मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से यह हिस्सेदारी करीब 7 अरब डॉलर की है। आईडीबीआई बैंक के शेयर इस साल अब तक लगभग एक चौथाई चढ़े हैं। बैंक का बाजार मूल्य 1.02 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक कैश और शेयर कंबिनेशन के साथ बोली लगाने पर विचार कर रहा है। जानकारों का कहना है कि बोलियां जमा करने की प्रक्रिया जनवरी की शुरुआत तक खिंच सकती है।एमिरेट्स एनबीडी ने भी आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। लेकिन अब वह अपनी भागीदारी पर फिर से विचार कर रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने हाल ही में आरबीएल बैंक (RBL Bank) में एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। फेयरफैक्स फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा बैंक ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एमिरेट्स एनबीडी ने संपर्क करने पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।











