जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात को जयहरीखाल पौड़ी गढ़वाल के चार लोग गुमखाल बाजार से अपने घर देवडाली गांव जा रहे थे। गुमखाल में रास्ता बेहद खराब होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो कर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं एसडीआरएफ की टीम सतपुली और श्रीनगर से घटनास्थल पहुंची।
रात के समय चलाए गए सर्चिंग अभियान के दौरान खाई में तीन लोग दिखाई दिए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शवों को रेस्क्यू कर सड़क मार्ग तक लाया गया। जबकि एक व्यक्ति का रात के समय पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ के जवानों ने सुबह दुबारा सर्चिंग की तो चौथे व्यक्ति का शव भी खाई से बरामद हो गया। कार में देवडाली गांव के पूर्व प्रधान चंद्र मोहन सिंह (62) दिनेश बिष्ट (63) उनका पुत्र अतुल बिष्ट (40) और कमल सिंह (45) सभी निवासी गांव देवडाली ब्लॉक जयहरी खाल, पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही कई लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।











