बस ने 17 मवेशियों को रौंदा

बस ने 17 मवेशियों को रौंदा

महासमुंद । छत्तीसगढ़ के एनएच-53 पर वन काष्ठागार के पास एक बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

घटना तुमगांव थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, महेंद्रा ट्रेवल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी। बस खाली थी, रास्ते में 17 मवेशी बैठे हुए थे। बस ने उन्हें रौंद डाला और बस चालक मौके पर से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर तुमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


Advertisement