भोपाल | परिवर्तन सहयोग समिति एवं भारतीय नववर्ष उत्सव समिति द्वारा डीडीएक्स सिनेमा कोलार रोड,भोपाल में मातृशक्तियो के सम्मान में द बंगाल फाइल्स फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। समितियों द्वारा हर बार जब भी कोई देश प्रेम एवं देश में हुई घटनाओं को लेकर कोई भी इस तरह की फिल्म आती है तो दिखाया जाता है। पूर्व में जब द कश्मीर फाइल्स,द केरला स्टोरी,छावा जैसी फिल्म आई थी तब भी समिति द्वारा मातृशक्ति एवं बहनों को इस फिल्म को दिखाया गया था। उसी क्रम में द बंगाल फाइल्स को भी बहनों एवं बच्चियों को दिखाई गई।
कार्यक्रम के इस दौरान नर्मदापुरम लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी भोपाल शहर की प्रथम नागरिक महापौर मालती राय, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष विवेक भटनागर,भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, दृष्टि ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक गुप्ता, टीवी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ मनोज वर्मा व अन्य जनप्रतिनिधियो की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सेवा बस्तियों की महिलाओं व बालिकाओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। समिति के सभी सदस्य निलेश कुमार श्रीवास्तव, सरदार विक्रम सिंह, सुरेखा मालवीय, राहुल बंसल, ऋषि पाण्डेय, सुरेन्द्र बघेल, निखिल वर्मा, रवि शर्मा, सिद्धांत यादव, रवि पंवार, रोमी साहू आदि उपस्थित रहे l











