वार्षिकोत्सव “शंखनाद–2026” का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

वार्षिकोत्सव “शंखनाद–2026” का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान
भोपाल, 18/03/2026। सरदार वल्लभभाई पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में पिछले एक पखवाड़े से संचालित वार्षिकोत्सव “शंखनाद–2026” का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्पोर्ट्स, आर्ट, कल्चरल एवं हॉबी गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं प्रतिष्ठित साहित्यकार श्री मलय जैन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, कौशल एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से समाज में सार्थक परिवर्तन ला सकते हैं। उन्होंने छात्रों को निरंतर प्रयास और आत्मविकास के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. वी. राव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं अभिरुचि आधारित गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को बधाई दी।

स्टूडेंट काउंसिल के प्रभारी डॉ. विनय यादव ने बताया कि सभी गतिविधियों के प्रभारियों ने समर्पण एवं टीमवर्क के साथ कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप यह वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। विशेष रूप से एडीपीई (स्पोर्ट्स) श्रीमती के.के. एक्का के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्कृष्ट प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे:

शतरंज :
बॉयज (प्रथम): आदित्य चौहान (मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट)
बॉयज (द्वितीय): आदित्य ठाकुर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
गर्ल्स (प्रथम): प्रियांशी तिवारी (फार्मेसी)
गर्ल्स (द्वितीय): पुष्पा दांगी (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)

टेबल टेनिस (बॉयज) :
प्रथम: हरिओम पंडिया (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
द्वितीय: कृष्णा ठन्ना (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)

कैरम (बॉयज) : 
प्रथम: हर्ष शुक्ला (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)
द्वितीय: आयुष पटेल (इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग)

बैडमिंटन :
बॉयज (प्रथम): मानव सिंह (आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग)
बॉयज (द्वितीय): सैयद ज़ियाद अली (सिविल इंजीनियरिंग)
गर्ल्स (प्रथम): दिव्या लोधी (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)
गर्ल्स (द्वितीय): कामना मिश्रा (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)

टीम इवेंट्स (प्रथम स्थान) :
थ्रोबॉल (गर्ल्स)
पलक पासवान, दामिनी बल्लके, शिम्पी पटेल, गायत्री कुशवाह (कैप्टन), अनुष्का चौधरी, बबीता लोधी

वॉलीबॉल (बॉयज) :
दीपक गौतम, आदित्य ठाकुर, लकी पटेल, प्रियांशु शुक्ला, सौरभ पांडेय, प्रखर पांडेय, आदित्य कुशवाहा, सिद्धार्थ टेकाम, नमन गौतम

वार्षिकोत्सव “शंखनाद–2026” का आयोजन पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसने विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हुए महाविद्यालय के सांस्कृतिक एवं अकादमिक वातावरण को और अधिक समृद्ध किया।
Advertisement