Select Date:

प्रशासन ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

Updated on 10-04-2025 01:31 PM

कोरिया। सुशासन तिहार के तहत जिला प्रशासन ने नवाचार और संवेदनशील पहल की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज जिला अस्पताल में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में सुशासन संगवारियों ने मरीजों से मुलाकात की। इस दौरान मरीजों से उनकी समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन लिए गए, और उन्हें आवेदन भरने में मदद भी की गई।

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, हमारी जिम्मेदारी है कि सुशासन तिहार के दौरान सभी वर्गों को इसका लाभ पहुंचे और समाज के सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की समस्याओं का समाधान हो।  उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से लिए गए आवेदन के माध्यम से उनकी समस्याओं का समाधान समय पर किया जाएगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा, सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी पात्र व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान करना है, ताकि उनकी जायज मांगों पर उचित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार, समाज और शासन की समन्वित रणनीति से समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
यह पहल प्रशासन द्वारा मरीजों और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी व अस्पताल के डॉक्टर व स्टॉफ भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अभिनव कदम उठाते हुए व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है। स्टेट सिंगल विंडो…
 18 April 2025
रायपुर , रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साहू ने आज प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कमल विहार जैसी…
 18 April 2025
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी  कांता कुमार मेश्राम के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा नियमित रूप से ग्राम पंचायतो में शिविर,…
 18 April 2025
तिल्दा नेवरा। नेवरा निवासी ऋषभ गोयल उर्फ चिंटू उम्र 30 वर्ष को झूठे प्रलोभन देकर स्कीम चलाकर लोगों से करीब 6,83,500 रुपए की ठगी किया है। इस आरोप में पुलिस ने…
 18 April 2025
अंबिकापुर,  जिले अंबिकापुर पुलिस आरक्षक का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में आरक्षक सातिराना ढंग से मोबाइल चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। आरक्षक पहले…
 18 April 2025
कुरुद।  छत्तीसगढ़ के कुरुद में शासकीयकरण की मांग पूरी होते न देख हड़ताली सचिवों ने आंदोलन तेज कर दिया है। सचिवों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। क्रमिक…
 18 April 2025
रायपुर ।  नाबालिग बच्चों से श्रम कराना  कानूनी अपराध होने के बाद भी  कई व्यापारी एवं कारोबारी बेखौफ  होकर बच्चों को काम पर रखकर  उनसे श्रम करा रहे हैं।राजधानी रायपुर…
 18 April 2025
सुकमा।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के अभियान को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। साथ ही राज्य सरकार की पुनर्वास नीति का भी बड़ा…
 18 April 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्य ओडिशा के बीच 170 नए मार्गों पर दोनों तरफ से यात्री बसें चलाने की तैयारी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार ने रूट तय कर दावा…
Advertisement