भोपाल। मीणा समाज शक्ति संगठन मध्यप्रदेश का 17वां स्थापना दिवस समारोह राजधानी भोपाल के गांधी भवन में उत्साहपूर्ण और भव्य वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समाज के कर्मवीर कार्यकर्ताओं, विद्यारत्न छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री इंदर परमार जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में समाज में शिक्षा, संगठन और एकता के महत्व पर बल दिया। उनके विचारों ने उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए युवाओं को मीणा समाज शक्ति संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के सक्रिय युवाओं को स्थान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीणा समाज शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम घुनावत जी ने की, श्री लीलेंद्र मारन जी हरिओम मीणा पत्रकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंत में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री श्याम मीणा जी ने सभी अतिथियों एवं समाज बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
मीणा समाज शक्ति संगठन मध्यप्रदेश का 17वां स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से संपन्न











