नई दिल्ली : भारत इस समय दुनिया का सबसे आकर्षक मार्केट बना हुआ है। जैसे-जैसे देश में मिडिल क्लास आबादी बढ़ रही है, वैसे ही डिमांड में तेजी आ रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) सेंगमेंट में भी आने वाले समय में जबरदस्त डिमांड आने की उम्मीद है। यही कारण है कि दुनिया की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनियां भारत में निवेश के लिए लालायित हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एलन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला (Tesla) भारत में आने की कोशिशें कर रही हैं। इसी बीच अब चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी (BYD) से बड़ी खबर आ रही है। बीवाईडी ने भारत में एक अरब डॉलर का निवेश करने का प्रस्ताव रखा है।
देश में लगाएगी फैक्ट्री
बीवाईडी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरी के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट डालना चाहती है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार बीवाईडी भारत में इस वेंचर के लिए लोकल कंपनी से पार्टनरशिप करना चाहती है। रॉयटर्स के अनुसार, बीवाईडी ने हैदराबाद बेस्ड मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मिलकर एक ईवी जॉइंट वेंचर के गठन के लिए भारतीय नियामकों को एक प्रस्ताव भेजा है।











