Select Date:

कोरबा: कुसमुंडा खदान में चोरों का आतंक, त्रिपुरा रायफल्स के जवान पर किया हमला

Updated on 04-06-2023 08:27 PM

सुरक्षाकर्मी के सिर और हाथ में गंभीर चोट
कोरबा, 4 जून (हि. स.)। कोरबा जिले में एसईसीएल के खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी पर शनिवार रात चोरों ने हमला कर दिया। चोरों द्वारा की गई मारपीट में त्रिपुरा रायफल्स का एक जवान घायल हो गया है। कुसमुंडा खदान में हुए इस हमले में जवान के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कुसमुंडा चौकी इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा खदान में शनिवार रात त्रिपुरा रायफल्स के जवान सुरक्षा में लगे हुए थे। इसी दौरान खदान में चोरी करने के लिए कुछ चोर घुसे। उन्होंने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में जवान उमाशंकर के हाथ और सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पीड़ित जवान ने मामले की शिकायत कुसमुंडा चौकी पुलिस से की है। घटना से सुरक्षाकर्मियों के साथ ही विभाग के कर्मचारियों में भी डर का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल के खदानों में आसपास के इलाके में निवासरत बदमाश चोरी करने पहुंचते हैं। उसी दाैरान चोरी रोकने का प्रयास करने पर उनके द्वारा सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की जाती है। खदानों की सुरक्षा के लिए त्रिपुरा रायफल्स के जवानों को लगाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोयला चोर, कबाड़ चोर समेत अन्य आरोपितों के हौसले बुलंद हैं।
पिछले दिनाें भी सुराकछार मैदान में आदतन बदमाश धरम सिंह ने अपने साथियों के साथ घुसकर एसईसीएल के विभागीय सुरक्षाकर्मी से मारपीट की थी। फिलहाल शनिवार को हुए हमले की जांच में पुलिस जुट गई है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनकल्याणकारी अभियान राज्य के नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही…
 21 April 2025
रायपुर।  गलत खानपान व रहन सहन और जागरुकता के अभाव के कारण इन दिनों लोगों में कैंसर, ह्र्दृय रोग, चर्म रोग व अन्य बीमारियों बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर…
 21 April 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह डायलिसिस सेंटर जिले…
 21 April 2025
सुकमा। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को निरूशुल्क वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह एक बड़ा दिन है जब छत्तीसगढ़…
 21 April 2025
सुकमा। समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी एवं जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा के सफल दिशा निर्देश पर जिले के दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी शांति पीएमश्री स्कूल सुकमा कक्षा नवमी…
 21 April 2025
सुकमा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को सुकमा जिले के 08 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया है।…
 21 April 2025
भिलाई। शहर के कैनरा बैंक की वैशालीनगर ब्रांच में म्युल अकाउंट (फर्जी लेनदेन खातों) से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया…
Advertisement