Select Date:

आजमगढ़ गोरखपुर रूट पर भयानक बस हादसा, 2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में 40 यात्री जख्मी

Updated on 03-06-2023 06:36 PM
अमन गुप्ता, आजमगढ़: आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर बनकट पुल के पास सुबह 10 बजे के करीब दो बसों की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। इसमें करीब 40 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर कई एंबुलेंस और पुलिस फोर्स को भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मंडलीय अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ से रोडवेज बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी तरफ से प्राइवेट बस आजमगढ़ की तरफ आ रही थी। दोनों बस की रफ्तार बहुत तेज थी और बसों के चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सके। इससे बीच सड़क पर आमने-सामने की टक्कर हो गई।

दोनों बस खचाखच यात्रियों से भरी हुई थी। जैसे ही घटना हुई लहुलुहान यात्रियों के चीख चिल्लाहट से पूरा क्षेत्र दहल उठा। घायलों को तुरंत मंडलीय अस्पताल लाया गया। सूचना के बाद आईजी अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। मंडलीय अस्पताल में डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य समेत अन्य अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंच गए। घटना के संबंध में डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि जौनपुर डिपो की बस और प्राइवेट बस में टक्कर हुई है। कोई कैजुअल्टी नहीं है, लेकिन तीन यात्रियों की हालत गंभीर है, जिनको मंडलीय अस्पताल से रेफर किया गया है।


हादसा पीड़ितों को दी जाएगी मदद

डीएम विशाल भारद्वाज मंडलीय अस्पताल के अलावा मेडिकल कॉलेज में भी बेड की व्यवस्था की गई है। घटना की सूचना के बाद तुरंत डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बना दी गई थी, उनको पहले से ही एलर्ट कर दिया गया था। राहत कार्य संपन्न होने के बाद पीड़ितों को मदद दी जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement