मस्क की एंट्री से पहले टेलीकॉम कंपनियों को मिलेगी 'माफी'! किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों के लिए गुड न्यूज है। सरकार उन्हें हजारों करोड़ रुपये की राहत देने की तैयारी में है। उनका स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज (SUC) माफ किया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। यह माफी उन एयरवेव्स पर मिलेगी, जो सितंबर 2021 से पहले नीलामी में खरीदे गए थे। इससे सबसे ज्यादा फायदा कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया को होगा। साथ ही भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी कंपनियों को भी 5G सर्विस को बढ़ाने और टेलीकॉम नेटवर्क को मजबूत करने में मदद मिलेगी।











