टीम इंडिया को टेस्ट में भी मिलेगा नया उपकप्तान, जसप्रीत बुमराह का हटाया जाना लगभग तय!

टीम इंडिया को टेस्ट में भी मिलेगा नया उपकप्तान, जसप्रीत बुमराह का हटाया जाना लगभग तय!
नई दिल्ली: शुभमन गिल बांग्लादेश के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान बना जा सकते हैं। श्रीलंका दौरे पर वह वनडे और टी20 टीम के उपकप्तान हैं। रेवस्पोर्ट्ज के अनुसार गिल को टेस्ट क्रिकेट में भी अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। गिल को इस समय सभी प्रारूपों में कप्तानी के बड़े दावेदारों में से एक माना जाता है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज की बात करें तो पहला टेस्ट 19 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को नागपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा।
Advertisement