स्पेशलिस्ट को भेजी जाएगी हार्दिक की रिपोर्ट
बीसीसीआई ने मैच के दौरान ही घोषणा की थी कि हार्दिक पंड्या स्कैन के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक की स्कैन रिपोर्ट मुंबई के भेजी जा रही है।मुंबई के डॉक्टर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के आकलन के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। स्कैन के बाद हार्दिक पंड्या स्टेडियम में आ गए थे और ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। हालांकि भारत ने आसानी से मैच जीत लिया और उन्हें बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ी।अगले मैच से रहेंगे बाहर?
रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में हार्दिक की चोट को लेकर कहा था, 'उन्हें थोड़ी तकलीफ हुई है, चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है। हम कल सुबह देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर योजना बनाएंगे कि आगे कैसे बढ़ना है।' भारत को वर्ल्ड कप 2023 में अपना अगला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेलना है। रोहित के बयान के बाद भी माना जा रहा है कि हार्दिक को अगले मुकाबले में आराम दिया जा सकता है।मैच के बाद केएल राहुल से पंड्या की स्थिति के बारे में पूछा गया। इसपर विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें अपने साथी की चोट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राहुल ने मैच के बाद बातचीत के दौरान कहा, 'मैंने उन्हें अभी ड्रेसिंग रूम में देखा है। मेडिकल टीम को कुछ अपडेट मिलना चाहिए, शायद आज रात या मुझे नहीं पता।'











