मारुति को टाटा का 'पंच', चार दशक में पहली बार बिक्री में पिछड़ी देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी
नई दिल्ली: देश के ऑटो बाजार में मारुति सुजुकी की दशकों से चली आ रही बादशाहत खत्म हो गई है। साल 2024 में टाटा की पंच ने बाजी मार ली। यह पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। चार दशक से भी अधिक समय में यह पहला मौका है जब मारुति की कोई गाड़ी टॉप सेलिंग मॉडल नहीं है। साल 2023 में मारुति की स्विफ्ट हैचबैक सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही थी। लेकिन इस बार वह टॉप 5 में भी नहीं है। टाटा पंच ने पिछले साल 202,029 गाड़ियां बेची जबकि मारुति की वैगनआर 190,855 यूनिट के साथ दूसरे नंबर पर रही।











