ग्रीन टी सहित कई प्रोडक्ट बेच रही कंपनी
इस अधिग्रहण से हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट का एक प्लेटफॉर्म तैयार होगा। इससे चाय, हर्बल सप्लिमेंट और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों सहित जैविक प्रोडक्ट्स के उत्पादन का रास्ता साफ होगा। टाटा ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी टीसीपीएल ने बयान में कहा कि वह फेज्ड मैनर से 5,100 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर कैपिटल फूड्स में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। ऑर्गेनिक इंडिया इस समय मार्केट में ग्रीन टी समेत कई अन्य तरह के प्रोडक्ट बेच रही है। इस कंपनी में फिलहाल फैब इंडिया ने भी निवेश किया हुआ है।
बयान के मुताबिक, कंपनी टार्गेट कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमत हो गई है। टार्गेट कंपनी की बाकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी तीन साल के भीतर ली जाएगी। इसके अलावा, टीसीपीएल 1,900 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर ऑर्गेनिक इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का भी अधिग्रहण करेगी। टीसीपीएल ने बयान में कहा, “यह कदम तेजी से बढ़ती/हाई मार्जिन वाली कैटेगरी में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और टार्गेट मार्केट का विस्तार करने के टाटा कंज्यूमर के रणनीतिक इरादे के अनुरूप है।”
ऑर्गेनिक इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण
बयान के मुताबिक, कंपनी टार्गेट कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमत हो गई है। टार्गेट कंपनी की बाकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी तीन साल के भीतर ली जाएगी। इसके अलावा, टीसीपीएल 1,900 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर ऑर्गेनिक इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का भी अधिग्रहण करेगी। टीसीपीएल ने बयान में कहा, “यह कदम तेजी से बढ़ती/हाई मार्जिन वाली कैटेगरी में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और टार्गेट मार्केट का विस्तार करने के टाटा कंज्यूमर के रणनीतिक इरादे के अनुरूप है।”
ऑर्गेनिक खाद्य एवं पेय उत्पाद बनाने वाली कैपिटल फूड के अधिग्रहण से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने और अपना पेंट्री प्लेटफॉर्म मजबूत करने में मदद मिलेगी।