टाटा-पावर ने बीकानेर ट्रांसमिशन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का किया अधिग्रहण

टाटा-पावर ने बीकानेर ट्रांसमिशन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का किया अधिग्रहण

कल की बड़ी खबर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से जुड़ी रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने तरुण बजाज को कंपनी का इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। वहीं टाटा पावर लिमिटेड ने बीकानेर ट्रांसमिशन रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का करीब 1,544 करोड़ रुपए में अधिग्रहण कर लिया है।

​​​​​​कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर...

  • शेयर बाजार आज रविवार (3 दिसंबर) की छुट्‌टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने तरुण बजाज को कंपनी का इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया है। इस पद पर वे 1 दिसंबर 2023 से अगले 5 साल तक रहेंगे। बजाज 61 साल के हैं और हरियाणा कैडर के 1988 बैच के IAS ऑफिसर हैं। नवंबर 2022 में रिटायर होने के समय वे भारत सरकार में रेवेन्यू सेक्रेटरी थे।

    तरुण बजाज का भारत में GST लागू करने और इसके तहत टैक्स कलेक्शन बढ़ाने, डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्सेज कलेक्शन के लिए टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने और टैक्स कलेक्शन में ट्रांसपेरेंसी और इफिसिएंसी बढ़ाने में बड़ा योगदान रहा है।


Advertisement