Select Date:

काँग्रेस के नए जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने ग्रहण किया पदभार

Updated on 19-04-2025 12:02 PM

सारंगढ़ । काँग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर साहू धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन और परिचय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से काँग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता चौक से हुई, जहाँ ताराचंद देवांगन अपने काफिले के साथ पहुँचे। वहाँ देवांगन समाज और काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद साहू धर्मशाला में स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जहाँ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा, “संगठन किसी एक व्यक्ति से नहीं, सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर बनता है। हम सबका दायित्व है कि पार्टी को और अधिक मजबूत करें।”

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैं एक साधारण परिवार से हूँ, और पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि वे अकेले नहीं, बल्कि हर कार्यकर्ता पार्टी का जिलाध्यक्ष है, और सब मिलकर संगठन की मजबूती, सक्रियता और राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनकल्याणकारी अभियान राज्य के नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही…
 21 April 2025
रायपुर।  गलत खानपान व रहन सहन और जागरुकता के अभाव के कारण इन दिनों लोगों में कैंसर, ह्र्दृय रोग, चर्म रोग व अन्य बीमारियों बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर…
 21 April 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह डायलिसिस सेंटर जिले…
 21 April 2025
सुकमा। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को निरूशुल्क वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह एक बड़ा दिन है जब छत्तीसगढ़…
 21 April 2025
सुकमा। समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी एवं जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा के सफल दिशा निर्देश पर जिले के दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी शांति पीएमश्री स्कूल सुकमा कक्षा नवमी…
 21 April 2025
सुकमा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को सुकमा जिले के 08 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया है।…
 21 April 2025
भिलाई। शहर के कैनरा बैंक की वैशालीनगर ब्रांच में म्युल अकाउंट (फर्जी लेनदेन खातों) से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया…
Advertisement