Select Date:

भारत के भविष्य को सवारेंगे प्रतिभाशाली युवा : रेणुका सिंह

Updated on 03-06-2023 08:51 PM

अंबिकापुर । नेहरू युवा केंद्र अंबिकापुर ने भारत 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन में किया गया।

इस कार्यक्रम में पांच अलग-अलग विधा भाषण,युवा चित्रकार, युवा कविता लेखन, मोबाइल फोटोग्राफी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरगुजा जिले के 7 विकासखंड के लगभग 520 युवाओं ने भाग लिया जिसमे प्रतियोगिता में युवाओं ने ऑनलाइन ऑफलाइन पंजीयन कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

नेहरू युवा केंद्र सरगुजा के जिला युवा अधिकारी पवन कुमार ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि युवा महोत्सव 2023 का आयोजन पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है जिसका प्रथम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की गई,इसके बाद विजेताओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही विजेताओं को नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

जिला युवा अधिकारी पवन ने बताया अमृत काल के पंच प्रण जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी या औपनिवेशिक मानसिकता के सभी निशान को हटाना, अपनी विरासत पर गर्व करें, एकता और एकजुटता, नागरिकों के बीच कर्तव्य की भावना का विकास करने के उद्देश्य से यह उत्सव पूरे देश भर में कराया जा रहा है।

समापन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में, प्रबोध मिंज पूर्व महापौर नगर निगम अंबिकापुर, अखिलेश सोनी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, भारत सिंह सिसोदिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, आलोक दुबे पार्षद नगर निगम अंबिकापुर, विश्व विजय सिंह तोमर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पार्षद नगर निगम अंबिकापुर, अनीश सिंह जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रोनिल गुप्ता संभागीय प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा। विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पांचों विधाओं में  डॉ आर. एन शर्मा, कुमारी शांता सिंह, देवेंद्र सोनवानी, कुमारी शालिनी गुप्ता, ममता शर्मा, वीमितेश गुप्त, प्रवीण सिंह, ममता चौहान, डॉ जया शर्मा, फूल कुंवर साहू, सरस्वती विश्वकर्मा, निर्णायक  की भूमिका का निर्वहन किया।

जिसमें जिला स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया जिसमें कविता लेखन मैं प्रथम स्थान अभिनव चतुर्वेदी, दृत्तीय स्थान पूनम यादव,तृतीय स्थान आरती ठाकुर, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सावित्री द्वितीय स्थान साक्षी अगरवाल तृतीय स्थान डी.एन. सिंह, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कौशल द्वितीय स्थान आशुतोष उपाध्याय,तृतीय स्थान, अंजी सिंह,सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान जागृति एवं साथी, द्वितीय स्थान पवन सिंह शैला दल, तृतीय स्थान कुमारी श्रुति रजवाड़े एवं साथी युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी सिंह,दृतीय स्थान चंचल भगत,तृतीय स्तुति किंडो को दिया गया।

युवा उत्सव कार्यक्रम में 7 विभाग एवम संगठनों के द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसमें सी. मार्ट, प्रोफेशनल स्टडी कॉलेज, यूनिसेफ, टीवी जागरूकता इत्यादि,कार्यक्रम को सफल बनाने में लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मोहन लाल सोनी एवं कार्यक्रम का संचालन यातायात लायंस डॉ.महेश मिश्रा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र सरगुजा, बलरामपुर सूरजपुर कोरिया के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में समस्त नगरवासी शामिल रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 April 2025
महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनकल्याणकारी अभियान राज्य के नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही…
 21 April 2025
रायपुर।  गलत खानपान व रहन सहन और जागरुकता के अभाव के कारण इन दिनों लोगों में कैंसर, ह्र्दृय रोग, चर्म रोग व अन्य बीमारियों बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर…
 21 April 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को उद्यान विभाग के द्वारा विभागीय योजनाओं से लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी विकास खण्ड के ग्राम…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम के उद्देश्य से पूरे छत्तीसगढ़ सहित जशपुर जिले में पोषण पखवाड़े की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम 08 से 22 अप्रैल तक कलेक्टर रोहित…
 21 April 2025
जशपुरनगर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में चार बिस्तरों वाले डायलिसिस सेंटर किडनी के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह डायलिसिस सेंटर जिले…
 21 April 2025
सुकमा। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को निरूशुल्क वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह एक बड़ा दिन है जब छत्तीसगढ़…
 21 April 2025
सुकमा। समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी एवं जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा के सफल दिशा निर्देश पर जिले के दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी शांति पीएमश्री स्कूल सुकमा कक्षा नवमी…
 21 April 2025
सुकमा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा रविवार को सुकमा जिले के 08 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया है।…
 21 April 2025
भिलाई। शहर के कैनरा बैंक की वैशालीनगर ब्रांच में म्युल अकाउंट (फर्जी लेनदेन खातों) से जुड़े एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया…
Advertisement