भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत आज से, कब और कहां देखें लाइव मैच

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत आज से, कब और कहां देखें लाइव मैच
पल्लेकेले: भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत आज से हो रही है। सीरीज का पहला मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद यह भारत का पहला मुकाबला होने वाला है। इसके साथ ही नियमित टी20 कप्तान बनने के बाद यह सूर्यकुमार यादव का भी पहला मुकाबला है। दूसरी तरफ श्रीलंका भी नए कप्तान चरिथ असलंका की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। भारत टी20 का वर्ल्ड चैंपियन है तो श्रीलंका की स्थिति काफी खराब है। टीम वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी।
Advertisement