Select Date:

सैयद किरमानी ने अपनी किताब 'स्टम्प्ड' लॉन्च की:कपिल देव और कुंबले मौजूद रहे; 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के विकेटकीपर हैं किरमानी

Updated on 30-12-2024 02:38 PM

भारत के वर्ल्ड कप विजेता विकेटकीपर सैयद किरमानी ने अपनी किताब 'स्टम्प्ड' लॉन्च की। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को इवेंट हुआ। कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद रहे। किरमानी ने ऑटो बायोग्राफी में अपने जीवन और क्रिकेट करियर के बारे में बताया।

पेंग्विन की लंदन पब्लिकेशन ने बुक को पब्लिश किया। किरमानी के साथ देबाशीष सेनगुप्ता और दक्षेश पाठक भी किताब के ऑथर हैं। इवेंट में इन्फोसिस के चेयरमैन एनआर नारायण मूर्ति और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे।

क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए 

डीके शिवकुमार ने कहा, 'क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए। मैं क्रिकेट फैन हूं। 1983 में फाइनल के दौरान में मैनहटन में था। वहीं मुझे अगले दिन अखबार से पता लगा कि भारत ने वर्ल्ड कप जीत लिया। इसे मैं कभी नहीं भूल सकता।'

किरमानी ने बर्थडे पर लॉन्च की किताब 

सैयद किरमानी ने अपने 75वें जन्मदिन पर ही ऑटोबायोग्राफी को लॉन्च किया। इवेंट में उनके समर्थकों के साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे। इवेंट खत्म होने के बाद फैन्स किताब पर किरमानी का ऑटोग्राफ लेते भी नजर आए।

किरमानी के नाम 3000 रन

विकेटकीपर किरमानी ने भारत के लिए 88 टेस्ट और 49 वनडे खेले। उन्होंने टेस्ट में 2759 और वनडे में 373 रन बनाए। वनडे में 48 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। उन्होंने टेस्ट में 2 सेंचुरी और 12 फिफ्टी लगाई। 102 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।

किरमानी 1983 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे। वेस्टइंडीज के खिलाफ फाइनल में वह नंबर-10 पर बैटिंग करने उतरे। उन्होंने 43 गेंदें खेलीं और 14 रन बनाए। उन्होंने बलविंदर संधू के साथ 10वें विकेट के लिए 22 रन की अहम पार्टनरशिप की थी, जिससे टीम इंडिया 183 रन के स्कोर तक पहुंची। भारत ने 43 रन से फाइनल जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2025
नई दिल्ली: 14 साल और 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल डेब्यू हुआ। राजस्थान रॉयल्स का यह खिलाड़ी आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बन गया।…
 22 April 2025
डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स का आईपीएल 2025 में लचर प्रदर्शन जारी है। टीम को 8 मैचों में सिर्फ जीत जीत मिली है। नतीजा ये है कि पॉइंट्स टेबल में वह…
 22 April 2025
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन के विजेता राजस्थान रॉयल्स (आरआर) टीम एक विवाद में फंसती दिख रही है। यह विवाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मौजूदा सीजन…
 22 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को अपने सालाना खिलाड़ियों के अनुबंध की लिस्ट जारी की। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े सितारों को सबसे ऊपर रखा गया है। ये…
 22 April 2025
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह को 2024 के लिए विजडन ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है। मंधाना को महिला और बुमराह को पुरुष कैटेगरी में यह सम्मान मिला…
 22 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस (एमआई) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने आखिरकार अपना जलवा दिखाया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 45 गेंदों में 76 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। उनकी इस…
 21 April 2025
मुंबई: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कापी लचर रहा है। पहले मैच में टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर अभियान की शुरुआत की। लेकिन उसके बाद लगातार 5…
 21 April 2025
कोलकाता: आईपीएल 2025 में होम पिच को लेकर कई टीमों के कप्तान और कोच ने शिकायत की है। इसमें कोलकाता नाइटराइडर्स भी शामिल है। सीजन के पहले मैच के बाद भी…
 21 April 2025
मुंबई इंडियंस का टैलेंट स्काउट काफी मजबूत है। हार्दिक पंड्या से लेकर जसप्रीत बुमराह तक उसी की वजह से भारतीय क्रिकेट को मिले। हालांकि इसके अलावा भी कई ऐसे युवा…
Advertisement