Select Date:

सुशासन तिहार बना वरदान, एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

Updated on 22-04-2025 12:50 PM

राजनांदगांव। शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम रंगीटोला निवासी दीनालाल मंडलोई को एक दिन में ही जाति प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान किया गया। दीनालाल मंडलोई ने बताया कि सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत तहसील कार्यालय डोंगरगांव स्थित लोक सेवा केंद्र में जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए बताया कि लोक सेवा केन्द्र में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर एक ही दिन में नि:शुल्क जाति प्रमाण पत्र बनकर प्राप्त हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2025
जांजगीर-चांपा। जिले में पोषण पखवाड़ा के दौरान विभिन्न थीमों पर गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि पोषण पखवाड़ा…
 22 April 2025
जांजगीर-चांपा। अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर ने जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और प्राप्त सभी आवेदनों को समय सीमा में निराकरण करने…
 22 April 2025
महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक ग्राम…
 22 April 2025
बलौदाबाजार। जिले में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर चिरायु की टीम के द्वारा  बच्चों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। बेहतर…
 22 April 2025
कोण्डागांव। नवपदस्थ कलेक्टर  नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में कार्यभार ग्रहण के पश्चात जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की एक परिचयात्मक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिले…
 22 April 2025
राजनांदगांव । जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे वर्ष 2011 बैच के…
 22 April 2025
राजनांदगांव। कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में रबी 2024-25 की समीक्षा एवं खरीफ 2025 का कार्यक्रम निर्धारण की संभागीय बैठक आयोजित की गई। इस…
 22 April 2025
राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने परंपरागत कृषि विकास योजनांतर्गत छुरिया विकासखंड से शैक्षणिक कृषक भ्रमण नागपुर (महाराष्ट्र) हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनपद…
 22 April 2025
राजनांदगांव। शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों…
Advertisement