अखिल भारतीय हैहय कल्चुरी महासभा के तत्वावधान में मध्य प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त , मध्य प्रदेश साहित्य साधना मंच सीहोर,राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद भारत के संयोजन में जे के हॉस्पिटल(एल एन सी टी समूह)भोपाल के वृहद सभागार मे,अखिल भारतीय सामाजिक समरसता,साहित्यिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे 12 प्रांतों के कवि, गजलकार,व्यंग्यकार,एवं वरिष्ट समाज सेवी,प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।श्री जय नारायण चौकसे,प्रमुख जे के हॉस्पिटल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैहय कल्चुरी महासभा,श्री एम एल राय राष्ट्रीय महामंत्री की प्रेरणा से श्री सुरेश जायसवाल संस्थापक साहित्य साधना मंच सीहोर ,श्री वृन्दावन राय सरल,राष्ट्रीय अध्यक्ष,श्री अशोक व्यग्र,प्रांताध्यक्ष साहित्य साधना मंच,श्रीमती राजकुमारी चौकसे,प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद ,के निर्देशन मे एवं हीरालाल जायसवाल जिलाध्यक्ष,साक्षी जैन उपाध्यक्ष, सीमा शिवहरे कोषाध्यक्ष, सुरेश सोनपुरे "अजनबी" के उल्लेखनीय सहयोग,समन्वय से कार्यक्रम सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।रचनाकारों ने सारगर्भित उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सार्थक सफल बना दिया।साहित्यिक रणभूमि के अपराजित रचनाकारों को सरस्वती काव्य रत्न तथा साहित्यिक विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया।प्रचार एवं जन संपर्क बी एच एल भोपाल के सेवा निवृत्त अधिकारी सुरेश सोनपुरे को सक्रिय साहित्यिक योगदान एवं उत्कृष्ट रचना पाठ हेतु साहित्यिक विभूति सम्मान से सम्मानित किया गया।श्रीमती मालती राय,महापौर नगर निगम भोपाल विशिष्ट अतिथि, डॉ राजेश राय पूर्व कमिश्नर भोपाल,पंकज चौकसे,डॉ अर्चना जायसवाल इंदौर,अखिलेश राय सीहोर,कल्पना राय भोपाल,गिरजा शंकर राय झांसी,सुरेश चौकसे भोपाल,डॉ आर एन शिवहरे जबलपुर,सविता धर धनबाद,सुदामा दुबे,नीलेश राय भोपाल,अशोक निर्मल,महेश सक्सेना,डॉ मोहन तिवारी कैलाश मानव की गरिमामय उपस्थिति उल्लेखनीय थी।डॉ राधेश्याम जायसवाल कुलाधिपति नालंदा विश्व विद्यालय वाराणसी,पवन जायसवाल,अमरावती,डॉ राजेश राय पूर्व कमिश्नर भोपाल ,डॉ आर एन शिवहरे आदि ने सामाजिक समरसता एवं साहित्य सृजन में कल्चुरी समाज का योगदान विषय पर सारगर्भित, व्याख्यान दिया।
द्वितीय सत्र में डॉ राज लक्ष्मी शिवहरे जबलपुर,डॉ विनीत चोपड़ा करनाल,कुमार जगदलवी रायपुर,सुरेश सोनपुरे भोपाल,डॉ अनिल शर्मा मयंक भोपाल,सुषमा श्रीवास्तव भोपाल,सुजीत जायसवाल प्रयागराज,विनोद नयन,पूजा नामदेव,कल्पना राय ,साक्षी जैन,संदीप मेवाड़ा, सीमा शिवहरे,रानू रूही जबलपुर,प्रियंका पटेल,ईश्वर दयाल गोस्वामी सागर,संगीता नाग उज्जैन,डॉ प्रियंका श्रीवास्तव भोपाल आदि ने उत्कृष्ट रचना पाठ किया ।कार्यक्रम का संचालन श्री शंकर लाल राय एवं सुजीत जायसवाल ने किया।सुरेश जायसवाल संस्थापक साहित्य साधना मंच सीहोर ने आभार व्यक्त किया।











