सनी लियोन ने मुंबई के ओशिवारा में 8 करोड़ रुपये में ऑफिस स्पेस खरीदा है। यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स ने दी। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट के मुताबिक यह ऑफिस स्पेस करनजीत कौर वेबर के नाम से खरीदा गया है। बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वेबर है। यह प्रॉपर्टी वीर सिग्नेचर में स्थित है, जो ओशिवारा में स्थित वीर ग्रुप का एक कमर्शियल प्रोजेक्ट है।
सनी लियोनी भी उतरीं इस कारोबार में, एक झटके में खर्च कर डाले 8 करोड़ रुपये
नई दिल्ली: सनी लियोनी (Sunny Leone) भी बॉलीवुड के दूसरे सितारों के कदम पर चलने लगी हैं। एक्टिंग से इतर उन्होंने एक और कारोबार शुरू कर दिया है। यह कारोबार रियल एस्टेट का है। इन दिनों बॉलीवुड के काफी सितारे अलग-अलग जगह पर प्रॉपर्टी खरीद और बेच रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी एक प्रॉपर्टी खरीदी है।











